Tue. Apr 21st, 2026

पत्नी का हत्यारोपित पति गिरफ्तार

logo

कोटद्वार। पुलिस ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मृतका शशि देवी के पिता सतपाल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मनोज रावत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों पर सीओ निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में जांच की गयी, जिसमें आरोपित मनोज रावत द्वारा पत्नी की हत्या करने की पुष्टि हुई। मनोज रावत ने अपनी पत्नी की हत्या करने के पश्चात चाकू से अपने गले पर भी वार किया था। जिसे कोटद्वार अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया था। मनोज सिंह रावत को आज बेस अस्पताल, कोटद्वार से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *