Wed. Jun 17th, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित प्रेम विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान  हरीश सिंह (46) निवासी लालकुआं, नैनीताल के रूप में हुई है। वह श्यामपुर में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। हरीश आखिर छत से कैसे नीचे गिरा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *