Thu. Apr 16th, 2026

उधमसिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक

logo

उधमसिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक
रुद्रपुर। जिला प्रशासन ने उधमसिंहनगर जनपद में गर्मी वाले धान की खेती पर रोक लगा दी। प्रशासन ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में मक्का , गन्ना और अन्य दलहनी फसलों को बढ़ावा दे रहा है। क्षेत्र के किसान इस निर्णय से काफी खुश नजर आ रहे हैं। इससे कहीं न कहीं गेंहू और गन्ने के क्षेत्रफल में बढ़ोत्तरी होगी वहीं मटर का क्षेत्रफल गिरेगा। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ अभय कुमार सक्सेना ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक को लेकर पिछले लगभग तीन वर्षों से किसान संगठनों से वार्ता चल रही थी और अब सफलता मिली।  उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की खेती होती है। जिसमें लगभग 20 हजार हैक्टेयर पर ग्रीष्मकालीन धान की खेती होती है। उन्होंने बताया कि मक्का की खेती भी किसानों को उतना ही मुनाफा देगी जितना धान में होता था। उन्होंने बताया कि गर्मी वाले धान की खेती के कारण भूमिगत जल स्तर नीचे जा रहा था, कीटों से फसल को नुकसान बढ़ रहा था,मुख्य धान की फसल के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पानी भराव व दलदली क्षेत्रों को रियायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *