Thu. Dec 25th, 2025

दो जनवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

logo

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और सहायिका के  पदों के लिए  दो जनवरी से आनलाइन आवेदन 2 किया जा सकेगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया गया था। मंत्री ने प्रदेश की सभी बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था। पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद विभाग ने भर्ती लिए 18 दिसम्बर और 23 दिसम्बर को शासनादेश जारी कर दिए थे। इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन मंगाए गये हैं। आनलाइन आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक किया जा सकता हैं।

आवेदन के लिए

वेबसाइट :- www.wecd.uk.gov.in
पोर्टल :- www.wecduk.inपर क्लिक कर सकते हैं। इन पदों के लिए सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।  ये रिक्तियां सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं और इसके लिए गांव की स्थाई/मूल निवासी होना अनिवार्य होगा। आवेदनकर्ता एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *