Wed. Jun 17th, 2026

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों को दिया अंतिम रूप

logo

देहरादून। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे नगरपालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी  रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,  त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा,  तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद  अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद  अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष  आशा नौटियाल उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विस्तृत विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *