Tue. Apr 21st, 2026

दो लोगों के शव मिले

logo

गोपेश्वर। चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर गाड़ी ब्रिज के नीचे दो शव मिले। सूचना  पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार  कल रात नेपाली मूल के 18 मजदूर काम के लिए यहां पहुंचे थे। इनमें से चार लोग अत्यधिक नशे में थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जिनके कपड़े नदी के पास मिले हैं और आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में बह गए हैं। मृतकों की पहचान सुभाष पांडे (24) और चित्र बहादुर (23) के रूप में की। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में तीन व्यक्ति नदी किनारे आग सेक रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में तीनों नदी में गिर गए और ठंड के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *