Thu. Aug 20th, 2026

कार हादसे में दो युवकों की मौत

हरिद्वार।  मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो  अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार आज  करीब साढ़े बारह बजे भनेड़ा से गुलशेर और अरशद दो अन्य युवक कार से पाड़ली गुर्जर आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर पहुंची तो  कार अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। सूचना  पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों  को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया,  जबकि दो अन्य युवकों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *