Wed. Apr 22nd, 2026

वन विभाग स्केलर भर्ती का परिणाम जारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विभाग स्केलर भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। सफल अभ्यर्थियों का अब अभिलेख सत्यापन होगा, जिसके बाद आयोग अंतिम चयन सूची वन विभाग को भेज दिया जाएगा। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्केलर के पदों के लिए इस वर्ष 15 मई से 20 जून के बीच उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसकी उत्तर कुंजी नौ सितंबर को जारी की गई थी। उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की सुनवाई के बाद आयोग ने विज्ञापित पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *