Tue. Mar 10th, 2026

हल्द्वानी शहर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

logo

हल्द्वानी। अब पहली दिसंबर से हल्द्वानी शहर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
हल्द्वानी शहर में पहली दिसंबर से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ई-रिक्शा संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिक्षक, शहर, हरबंस सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को अनिवार्य रूप से अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी कराना होगा। इसके अलावा, प्रशासन द्वारा निर्धारित वर्दी पहनना भी अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया, तो एक दिसंबर के बाद से हर दिन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों का वाहन सीज करने के साथ-साथ उनका परमिट भी रद्द किया जाएगा। प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में मौजूद ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है। इस निर्णय के बाद, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *