Fri. May 1st, 2026

ऑनलाइन पूजा करने के लिए बुकिंग शुरू

देहरादून। 10 मई  से शुरू होने जा रहे चारधाम यात्रा के लिए  बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने  ऑनलाइन पूजा करने के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। बद्रीनाथ, केदारनाथ में रोजाना सुबह और शाम होने वाली पूजा और विशेष पूजा के लिए श्रद्धालु बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की वेबसाइट  badrinath-kedarnath.gov.in पर जाकर पूजा, अर्चना के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।  महाभिषेक पूजा के लिए  श्रद्धालुओं को 4700 रुपये और अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये शुल्क  चढ़ावे के रूप में देना होगा।बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के  15 अप्रैल से ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *