Fri. Sep 20th, 2024

कोरोना संक्रमित मिले दो लोग

समाचार इंडिया। देहरादून । प्रदेश में लंबे समय बाद  एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। अब तक  प्रदेश में दो लोगों में कोरोना  की पुष्टि हो चुकी है।  देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। जबकि रविवार को 72 वर्ष की महिला  की कोरोना  पॉजिटिव पाई गई है। कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 की पहचान के लिए दोनों संक्रमित मरीजों के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।  स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिजनों के सम्पर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नज़रे बनाये हुए हैं। वहीं दून अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय महिला में भी कोविड की पुष्टि हुई है। महिला को दून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नज़रें बनाई हुई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमित एवं उनके परिवारजनों से निरंतर संपर्क में है । स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि  मुख्यमंत्री  के निर्देश पर  सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय स्तर पर कोविड के उपचार को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण रखने के  निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *