Sat. May 2nd, 2026

परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई

समाचार इंडिया/बागेश्वर। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 906 लोगों ने परीक्षा दी। अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल ने बताया कि जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा और पंडित बीडी पांडेय परिसर शामिल हैं। परीक्षा के लिए 1244 लोग पंजीकृत थे, जिसमें से 906 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 338 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *