Mon. May 25th, 2026

ई-रिक्शा के पंजीकरण पर लगी रोक

समाचार इंडिया/देहरादून। देहरादून में अब ई रिक्शा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। साथ ही शहर के प्रमुख  मार्गों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ई रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। आरटीए की हुई बैठक में आरटीए के सचिव/आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा ने 25 बिंदु चर्चा के लिए रखे। बैठक में  जहां कई बड़े फैसले लिए गए है। गढ़वाल मंडलायुक्त/आरटीए के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई आरटीए की बैठक में शहरी व पर्वतीय क्षेत्रों में परिवहन सेवा बढ़ाने के लिए स्टेज कैरिज परमिट के तहत ओमनी, मिनी व बड़ी बसों को चलाने की स्वीकृति दी गई है।  बैठक में  बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए देहरादून शहर में अब सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रखने का फैसला लिया, गया। वहीं एसएसपी व एसपी यातायात को व्यवस्था का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *