मोहनसिंह का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
सामाचार इंडिया/देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहनसिंह रावत “गांववासी” को हरिद्वार शमशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार के कनखल श्मशान घाट पर गांववासी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे मुकेश सिंह रावत ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा के कई विधायक नेता और जिले के अधिकारी मौजूद रहे। मोहन सिंह गांववासी काफी लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। मोहनसिंह गांव वासी उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे इसके अलावा उन्होंने राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष भी रहे। मोहन सिंह गांववासी अपने सरल स्वभाव के लिए लोगों के बीच जानेजाते थे। उनके राजनीतिक साथी रहे सुमन ध्यानी बताते है की मोहन सिंह अपने सरल स्वभाव के लिए सभी के बीच जाने जाते थे यही नहीं उन्होंने बहुत लंबा राजनीतिक संघर्ष किया। उनके संघर्ष के दिनों में साथ रहे उनके साथी बताते है कि उन्होंने उत्तराखंड के गांव और धार्मिक स्थलों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
