Fri. Sep 20th, 2024

6 दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

logo

सामाचार इंडिया/देहरादून। उत्तराखंड में 6 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इस दौरान पहाड़ों में भी चटक धूप खिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं सुबह-शाम कोहरा छाने की उम्मीद है।उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम के समय बाजारों और मुख्य सड़कों पर दिखाई देने वाली रौनक भी अब काम होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *