Sun. Apr 19th, 2026

गणेश जोशी ने ‘‘सरकार किसान के द्वार‘‘ का किया शुभारंभ

logo

सामाचार इंडिया/देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के ग्राम पंचायत हरिवालाखुर्द के जैंतनवाला में ‘‘सरकार किसान के द्वार‘‘ 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान जोशी ने 7 कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ठस दौरान कृषिमंत्री ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश के आर्थिक विकास एवं उन्नति में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों और हमारे किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय में प्रदेश में 7दशमलब 7 जीरो लाख हेक्टर कृषि योग्य भूमि थी और वर्तमान में कृषि योग्य भूमि घटकर 6 दशमलब 21 लाख हेक्टर रह गई है, लेकिन खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 19 दशमलब 23 लाख मीट्रिक टन हो गया है। जिससे स्पष्ट होता है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों, कृषकों एवं विभाग द्वारा खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में सराहानीय प्रयास किये गये है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के तर्ज पर प्रदेश सरकार भी राज्य में मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना प्रारम्भ की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक क्षेत्र को प्राकृतिक कृषि के अन्तर्गत आच्छादित किया जा सके। उन्होंने कहा शीघ्र ही गंगा नदी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कोरिडोर योजनाष् प्रारम्भ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *