Thu. Jul 30th, 2026

करंट लगने से व्यक्ति की मौत

कपकोट।

होली का त्यौहार पर निकटवर्ती जगथाना गांव में एक व्यक्ति की मौत से होली की खुशियों पर ग्रहण लग गया। बताया गया है कि यहा घर पर लेंटर डालते समय लोहे का सरिया बिजली के तारों को छू गया, जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जगथाना गांव में मकान की छत का लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान लोहे का एक सरिया बिजली की तारों को छू गया और 44 साल का गुंजन सिंह पुत्र मंगल सिंह उसकी चपेट में आ गया। उसे लोग तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *