Thu. Jul 30th, 2026

एक अप्रैल से ग्राहकों को लगेगा बिजली का झटका

देहरादून।

एक अप्रैल से राज्य को लोगों को बिजली के बिल का करंट लगने वाला है। एक अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होने वाली है। सबसे हैरानी करने वाली बात यह है कि राज्य में बिजली का उत्पादन सर्वाधिक होने के बावजूद लोगों को बिजली के लिए महंगी दाम चुकानी पड़ रही है। विद्युत नियामक आयोग मार्च अंतिम सप्ताह में नई दरें लागू कर देगा जन सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य में हर साल बिजली की दरें निर्धारित होती हैं इसी के तहत 1 अप्रैल से नए विद्युत दर लागू हो जाएंगे जिसके बाद उपभोक्ताओं को नए विद्युत दर का झटका लगेगा।इसके लिए विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवलोगों से ऊर्जा निगम के बिजली दरें साढ़े पांच प्रतिशत बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर सुझाव और आपत्तियां मांगी है अब सुनवाई प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऊर्जा निगम ने वर्ष 2021 में 13.25 प्रतिशत बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा था। आयोग ने बिजली दरों में 3.54 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की ऐसे में इस बार फिर एक बार विद्युत उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिल का झटका लगने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *