Sun. Oct 25th, 2026

देहरादून: सुविधा स्टोर में लगी आग

देहरादून।

देहरादून के पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पांच वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई और देखते पूरे स्टोर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं इस दौरान पटेल नगर रोड के समीप लंबा जाम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *