Sun. Sep 22nd, 2024

होली के बाद होगी मुख्यमंत्री की घोषणा

देहरादून।

भाजपा में ‘नेता’ बनने की होड़ मच गई है। हर कोई एक दूसरे की टांग खिंचने को तत्पर है और अपने नंबर बढाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की परिक्रमा करने में जुट गए हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व होली के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा करेगा। लेकिन मुख्यमंत्री के पद पर अभी भी केंद्रीय नेताओं के साथ ही कई विधायकों की पसंद बन हुए हैं और धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सीट की कुर्बानी को तैयार है। वही शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और उन्हें प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है, जिससे सियासी पारा एक बार फिर से गरमा गया है। वही नए मुख्यमंत्री की रेस में स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, और ऋतु खंडूरी का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम भी रेस में आगे है।आज महिला मोर्चा ने ऋतु खंडूड़ी को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नारेबाजी करते हुए ऋतु खंडूड़ी को सीएम बनाने की मांग की। वहीं ऋतु खंडूरी ने कहा कि वह पार्टी की सिर्फ कार्यकर्ता हैं और हाईकमान के सभी फैसलों का सम्मान करती हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ में वह शामिल हैं या नहीं? इसपर खंडूरी ने साफतौर पर कहा कि इसका फैसला सिर्फ हाईकमान ही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *