Fri. Oct 23rd, 2026

कुकर्म करने के प्रयास में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर।

खटीमा कोतवाली पुलिस ने बालक के साथ कुकर्म करने के प्रयास के मामले में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में पुलिस को बताया की एक युवक ने उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने उनके पुत्र को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने चंद्र वाटिका वार्ड- 15 के मुवस्सिर के विरुद्ध कदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *