Fri. Sep 20th, 2024

पीएम की रैली के दौरान हुई सुरक्षा में चूक पर भाजपा ने पंजाब सरकार को घेरा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर (पंजाब) रैली के दौरान सुरक्षा में चूक पर भाजपा ने पंजाब सरकार को घेरा है। आरोप लगाया कि कांग्रेस हाईकमान के इशारे पर पंजाब कांग्रेस सरकार ने यह षड़यंत्र रचा। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोपरि होती है।
उसमें इस तरह की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जा सकती है। पीएम मोदी ने पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करने वाले थे, लेकिन वहां की कांग्रेस सरकार को यह नागुवार लगा और अपने राजनैतिक फायदे के लिए पीएम के काफिले को रुकवाने की साजिश की है। कौशिक ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा, जब प्रधानमंत्री के काफिले को इस तरह और इतनी देर तक रोका गया। इसके चलते यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार ने मोदी की लोकप्रियता से घबराकर और अपने आलाकमान को ही खुश करने के लिए पीएम की सुरक्षा को ही खतरे में डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *