Fri. Sep 20th, 2024

विजय संकल्प रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर ली कार्यकर्ताओं की बैठक

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विजय संकल्प रथ यात्रा आयोजित की जा रही है, विजय संकल्प रथ यात्रा सोमवार को शाम 4 बजे यमकेश्वर विधानसभा से ऋषिकेश पहुंचेगी। इस संबंध में आज विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल  ने पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक की एवं यात्रा की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि विजय संकल्प रथ यात्रा कुमायूं मंडल एवं गढ़वाल मंडल में संचालित की जा रही है यात्रा का  जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है जोश और खरोश के साथ कार्यकर्ता यात्रा में प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ने कहा है कि यात्रा 27 दिसंबर को शाम 4 बजे  ऋषिकेश पहुंचेगी जहां बैराज तिराहे पर वीरभद्र मंडल के कार्यकर्ता यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे, जबकि यात्रा का कोयल घाटी पर श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया जायेगा इसके अलावा यहां से होते हुए देहरादून तिराहे पर रोड शो करते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी और यात्रा का समापन व्यापार सभा भवन में होगा जहां पर ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसी स्थान पर वरिष्ठ पदाधिकारी यात्रा के बारे में एवं देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देंगे ।सुदेश कंडवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ भी यात्रा का जगह-जगह स्वागत करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि स्थानीय लोगों के अंदर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार उत्साह है जिसका कारण ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हुए अभूतपूर्व विकास के कार्य हैं। उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री सुमित पवार, सुंदरी कंडवाल, सुरेंद्र सिंह, रवि शर्मा ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  नरेंद्र रावत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय जुगलान, ऋषिकेश मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन सक्सेना, महामंत्री जगावर सिंह, प्रिंस  रावत, आदि सहित अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *