Sat. Nov 28th, 2026

परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयकों को मंजूरी युगांतरकारी कदम : भट्ट

देहरादून । भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयकों को मंजूरी देने को ऐतिहासिक कदम बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे मातृशक्ति को नीति-निर्माण के केंद्र में लाने वाला ऐतिहासिक व युगांतरकारी निर्णय बताया है। वहीं विश्वास जताया कि इस बार सभी नकारात्मक राजनैतिक बाधाओं को पार कर हम आधी आबादी को पूरा अधिकार देने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ने में सफलता अवश्य हासिल करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का जो पार्टियां इस बार विरोध करेंगी, उनको जनता चुनावों में करारा सबक सिखायेगी। क्योंकि परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन को लेकर देवभूमि में भी अपार उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों विधेयकों की कैबिनेट से मंजूरी पर मंजूरी को लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में मातृशक्ति सशक्तिकरण और जन प्रतिनिधित्व के व्यवहारिकरण में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की मूल भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह निर्णय देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मातृशक्ति सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस ठोस पहल से उत्तराखंड सहित पूरे देश की माताओं-बहनों को विधायी कार्यों और राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष नेतृत्व का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने 7 दशकों से लटकाये भटकाए महिला सशक्तिकरण के इस कानून को पारित करवाया था। तब भी कांग्रेस और विपक्ष द्वारा बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया था। लेकिन पीएम मोदी और भाजपा की प्रतिबद्धता ने उन्हें परास्त किया और संसद में इतिहास का सृजन हुआ था। आगे इसमें जरूरी संशोधन को लेकर जब संशोधन विधेयक लाया गया तो महिला विरोधी पार्टियां अपने मकसद में कामयाब रही। जनता ने उसके बाद बिल रोकने वाली पार्टियों को आसाम, बंगाल और अनेकों चुनावों में सबक सिखाया। न थकेंगे और न रुकेंगे के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी, पुनः महिला आरक्षण के अधिकार को जल्दी लागू करने वाला संशीधन लेकर आई है। जिसे इस बार अपने आत्मबल और संख्याबल के आधार पर हम अवश्य संसद से पारित कराने में सफल होंगे

वहीं उन्होंने महिला आरक्षण के अधिकार को उत्तराखंड के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि देवभूमि की मातृशक्ति, जिसने राज्य निर्माण से लेकर प्रदेश के विकास में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है, इस निर्णय से विशेष रूप से उत्साहित है। पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता की ओर से केंद्र सरकार के इस दूरदर्शी निर्णय का पूर्ण समर्थन किया जाता है। ऐसे में जो पार्टियां इस बार भी विरोध करेंगी उन्हें जनता आगामी चुनावों में करारा सबक सिखायेगी।

इसी क्रम में उन्होंने कैबिनेट में मंजूर, परिसीमन से सम्बन्धित विधेयक को संतुलित और न्यायपूर्ण जनप्रतिनिधित्व के लिए बहुप्रतीक्षित अहम कदम बताया। उन्होंने कहा, ये नया परिसीमन सभी राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व के संतुलन को बनाए रखते हुए सीटों की संख्या में समानुपातिक वृद्धि का प्रावधान देगा। जिससे लोकतांत्रिक संघवाद को और अधिक मजबूत करेगा, विशेषकर पहाड़ी और छोटे राज्यों के हित भी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। इसके आने से राज्य में भी 50 फीसदी सीटें लोकसभा राज्यसभा की बढ़ जाएंगी, जिससे प्रदेश की जनता को पहले से अधिक जनप्रतिनिधि अपनी सेवा और सहयोग के लिए प्राप्त होंगे। श्री भट्ट ने परस्पर संबंधित इन दोनों संशोधन विधेयकों को विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला बताया है। वहीं विश्वास दिलाया कि इन विधेयकों के पारित होने से देश की संसदीय व्यवस्था अधिक समावेशी, आधुनिक और जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *