Sun. Nov 8th, 2026

हरक पर लगे आरोप, कांग्रेस का असली घृणित महिला विरोधी चेहरा: रुचि भट्ट

logo

देहरादून। भाजपा ने जेनी द्वारा हरक सिंह पर लगाए आरोपों को कांग्रेस की असली घृणित, महिला विरोधी चेहरा बताया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि जो अंकिता बेटी की दुखद हत्या की आंच को सुलगाकर, लगातार अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे थे, आज उनकी पोल पूरी तरह खुल गई है। मीडिया को दी गई प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि जो कुछ आज पीड़िता जेनी ने कहा वह बेहद दुखद और पीड़ादाई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में संवेदनशील और मातृ शक्ति के प्रति पूर्णतया गंभीर रुख अपनाने वाली सरकार है लिहाजा, निसंदेह प्रताड़ित बेटी को न्याय अवश्य मिलेगा और कसूरवार अब सलाखों के पीछे होंगे। बेशक सत्ता की हनक और कांग्रेस सरकारों की शह पर तब जेनी के साथ बलात्कार के सच को दबा दिया गया। लेकिन सच कभी मरता नहीं है और वह आज फिर से न्याय के लिए खड़ा हुआ है और दोषियों को सजा मिलकर ही रहेगी। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर लगे बलात्कार के आरोपी के आधार पर समूची कांग्रेस पार्टी की नीति और नीयत को दोगला करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा सरकार ने दिवंगत बेटी अंकित के हत्यारे को उम्र कैद की सजा दिलाई है दूसरी तरफ कांग्रेस ने बलात्कार के आरोपी अपने नेता को बरी करवाया। जो कांग्रेस पार्टी विगत 5 वर्षों से महिला अत्याचारों को लेकर झूठे आरोप लगा रही थी, उसकी पोल जनता तो पहले ही कई बार चुनाव में खोल चुकी है। लेकिन आज पीड़िता के हालिया बयान ने कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे पर काली मोहर लगा दी है। देश प्रदेश ने एक बार फिर से देख लिया कि महिला अपराधों पर न्याय मात्रा निकलने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता ही महिलाओं के साथ कितने घिनौना अन्याय के आरोपी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *