Wed. Sep 30th, 2026

आपदा से हुए नुकसान को लेकर की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण विकासखंड में आपदा से प्रभावित 29 परिवारों के नुकसान का उच्च स्तरीय समिति से आकलन कराया जाएगा। डॉ. रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पाबौ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव का टीएचडीसी से स्थलीय सर्वेक्षण कराने को कहा। साथ ही सर्वेक्षण के आधार पर आवश्यक उपचारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *