Sat. Sep 26th, 2026

कांग्रेस को हर सामाजिक जागरुकता के कार्यक्रम में दिखती है राजनीति: मनवीर सिंह

logo

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पीएम के जन्म दिवस पर एक माह तक चलने वाला सेवा से संकल्प अभियान राजनैतिक नही, बल्कि सेवा के लिए प्रोत्साहन और जागरुकता का प्रसार है। कांग्रेस की दुविधा यह है कि उसे हर सामाजिक जागरुकता के कार्यक्रम मे राजनीति नजर आती है। कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, और श्रमदान जैसे सामाजिक कार्यों के जरिए सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। इन सामाजिक कार्यों मे दल विशेष के अलावा अन्य जागरुक लोग भी शिरकत कर सकते हैं। चौहान ने कांग्रेस के आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों मे युवा रचनात्मक गतिविधियों मे शिरकत करते हैं तो कौन सा राजनैतिक प्रचार हो रहा है? उन्होंने कहा कि समाज मे सेवा और प्रगति के लिए इस मानसिकता का परित्याग होना जरूरी है। सामाजिक कार्यों से न तो संवैधानिक मूल्यों का क्षय हो रहा और न ही किसी तरह की दुर्भावना फैलती है।चौहान ने कहा कि समाज और देश के भविष्य के बीच कटुता का प्रसार करने के बजाय कांग्रेस को भी सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यों के अलावा रचनात्मक गतिविधि भी जरूरी है और यह छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। भाजपा रचनात्मक कार्यों के लिए समाज मे हर व्यक्ति की भूमिका को अहम मानती है और अगर, कांग्रेस इसे दूसरे नजरिये से देखती है तो उसे निश्चित रूप से दृष्टिदोष है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *