Thu. Sep 24th, 2026

बागेश्वर में आयोजित किए जाएंगे जन-जागरूकता कार्यक्रम

logo

देहरादून। नशा मुक्ति भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बागेश्वर में अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक हुई। बैठक में अभियान की गतिविधियों एवं लक्ष्यों पर चर्चा की गई।
बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के ‘वन नेशन, वन इवेंट, वन डेट, वन टाइम’ अभियान के तहत जनपदभर में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनपद की आबादी के लगभग 10 प्रतिशत लोगों को जागरूक कर नशा मुक्ति की शपथ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों, विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में जागरूकता गतिविधियां होंगी। युवाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा। आमजन से NMBA पोर्टल पर बारकोड स्कैन कर पंजीकरण करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *