Fri. Sep 18th, 2026

नैनीताल में “आशीर्वाद के दीये” कार्यक्रम का किया आयोजन

Oplus_16908288

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के तहत नैनीताल में “आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नैनीझील के किनारे दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। झील किनारे एक साथ जलाए गए दीपों ने नैनीताल की खूबसूरती में एक अलग ही रंग भर दिया। “आशीर्वाद के दीये” कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया। दीपों की रोशनी के साथ यह संदेश दिया गया कि समाज और राष्ट्र के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में आगामी एक माह तक सेवा, स्वच्छता, पोषण, जनसहभागिता, नवाचार, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। नैनीझील के शांत वातावरण में रोशन हुए आशीर्वाद के दीयों ने सेवा संकल्प की भावना को प्रतीकात्मक रूप से उजागर किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता, वृक्षारोपण, पोषण, बहुउद्देशीय शिविर, नवाचार एवं सुशासन से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा सेवा एवं सामाजिक दायित्व की भावना को और सशक्त करना है। नैनीताल में नैनीझील के किनारे जलाए गए “आशीर्वाद के दीये” इसी संकल्प के प्रतीक बने, जहां रोशनी के साथ सेवा, सहभागिता और जनकल्याण का संदेश भी दूर तक पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *