Mon. Sep 14th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जनता दर्शन कार्यक्रम

देहरादून। नई टिहरी कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने पुनर्वास, प्रतिकर भुगतान, आपदा से क्षतिग्रस्त आवास एवं पुलिया, सड़क, पेयजल, सोलर सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 41 शिकायत एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *