Wed. Sep 9th, 2026

जीत की हैट्रिक के साथ उत्तराखंड में आएगा भाजपा का स्वर्णिमकाल: बलूनी

हल्द्वानी 9 सितंबर। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने प्रदेश कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार शानदार कार्य कर रही है। सरकार के सभी कार्य राज्य के संवर्धन और विकास के लिए हैं। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि जिस राज्य को अटल जी ने बनाया हमारी सरकारें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित राज्य बना रही है। विपक्ष की सरकार ऑन के विपरीत भाजपा की सरकार में लगातार उत्तराखंड विकास की नई नई आयामों को छू रहा है। चाय वह नित्यानंद सरकार हो चाहे कोई शायरी सरकार चाहे खंडूरी निशंक त्रिवेंद्र और अब धामी जी की सरकार। उन्होंने विकास को लेकर दिल्ली देहरादून की दूरी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले 7 से 8 घंटे लगते थे अब दो से तीन घंटे लगते हैं, इसकी कोई पहले कल्पना भी नहीं कर सकता था। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के उसे बयां का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है। ठीक उसी तरह उत्तराखंड में भी भाजपा का स्वर्णिम काल तब आएगा जब हम तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *