योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस की शासी निकाय की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में केंद्र की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन और जनहित से जुड़ी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विषयों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर मंथन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
