Thu. May 28th, 2026

द्वारहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

logo

देहरादून। अल्मोड़ा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी।  शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने यह जानकारी दी। वर्तमान सत्र 2026-27 से ही इसमें पढ़ाई शुरू होगी।केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस बाबत राज्य सरकार को भी पत्र भेजा है। फिलहाल विद्यालय द्वाराहाट के विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में संचालित किया जाएगा। शुरुआत में कक्षा एक से पांच तक स्कूल मंजूर हुआ है। फिलहाल प्रत्येक कक्षा के लिए एक सेक्शन स्वीकृत हुआ है। बाद में छात्र संख्या के अनुसार इसे संशोधित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *