Sat. May 9th, 2026

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

पिथौरागढ़ / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं उपचार व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता की तथा उपचार, दवाइयों और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दवा स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों की उपलब्धता, समय पर उपचार एवं प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *