Sun. Apr 26th, 2026

हीट वेव: आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित

logo

देहरादून। बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने 27 अप्रैल सोमवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की चेतावनी के आधार पर देहरादून में अत्यधिक तापमान और लू (हीट वेव) की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं, ठंडा पेयजल, ओआरएस और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *