Fri. Apr 10th, 2026

गैस वितरण सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसी का निरीक्षण किया

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं पारदर्शी गैस वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण एवं पूर्ति निरीक्षक द्वारा सिमली स्थित एण्डेन गैस गोदाम (कर्णप्रयाग गैस एजेंसी, जीएमवीएन) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि 14.2 किलोग्राम के 36, 10 किलोग्राम के 10, 5 किलोग्राम के 6 कमर्शियल एवं 15 घरेलू सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 9 कमर्शियल सिलेंडर भरे हुए पाए गए। सिलेंडरों की नापतोल की जांच में सभी का वजन मानक के अनुरूप पाया गया तथा किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान पूर्ति विभाग का एरिया मूवमेंट प्लान अव्यवस्थित पाया गया, साथ ही गैस वितरण पर्चियों के रख-रखाव में सुधार की आवश्यकता पाई गई। इस पर एसडीएम ने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि ग्रामवार एवं मार्केटवार गैस वितरण को सुव्यवस्थित किया जाए तथा प्रतिदिन की वितरण संबंधी जानकारी उपजिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, जिससे व्यवस्था और अधिक पारदर्शी एवं सुचारु बन सके।इसके उपरांत एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस एवं खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा कर्णप्रयाग क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *