सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दे रही “वाइब्रेंट विलेज” योजना
पिथौरागढ़। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि पिथौरागढ़ में पंचशूल ब्रिगेड की 12 कुमाऊँ द्वारा आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की रैली एवं सैनिक परिवारों के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वीर जवानों, वेटरन्स एवं वीर नारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि संवाद करने में उन्हें गर्व की अनुभूति हुई।राज्यपाल ने जोरावर साइकिल रैली का समापन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा देश की सेवा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। भारतीय सेना का प्रत्येक जवान एक स्वाभाविक नेतृत्वकर्ता होता है, इसी नेतृत्व क्षमता को समाज के सकारात्मक परिवर्तन में लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की पावन भूमि, जहां आदि कैलाश एवं ओम पर्वत जैसे दिव्य स्थल स्थित हैं, अपार पर्यटन संभावनाओं से परिपूर्ण है और आने वाले समय में यह वैश्विक पहचान स्थापित करेगा।“वाइब्रेंट विलेज” जैसी पहल सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दे रही है। हमारे सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों से आह्वान है कि वे स्वरोजगार, होम-स्टे एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों और जनपद के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
