Tue. Mar 24th, 2026

सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ नियुक्त करने के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोड़े के निर्देशों के क्रम में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा प्री-एसआईआर के दौरान मतदाताओं की मैपिंग एवं मैचिंग के संबंध में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल द्वारा बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को ईआरओ/डीएलएमटी एवं एएलएमटी के माध्यम से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने सभी ईआरओ को अपने-अपने एईआरओ के साथ नियमित बैठक करने, तहसील स्तर पर पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही बीएलए, बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयोग के निर्देशों से अवगत कराने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *