Fri. Apr 10th, 2026

युवक ने की धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या

logo

चम्पावत। चम्पावत जनपद के खर्क बगड़ गांव में बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टनकपुर से अपने गांव पहुंचे एक बुजुर्ग पर गांव के ही युवक ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ​हत्यारोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय बुजुर्ग अम्बादत्त खर्कवाल आज टनकपुर से अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे तो सुभाष चंद्र खर्कवाल(40) नाम के युवक ने उनपर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *