Fri. Feb 20th, 2026

23 दिसंबर से किया जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ

logo

देहरादून। प्रदेश में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 का शुभारंभ 23 दिसंबर से किया जाएगा। इसमें कुल 26 खेल स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता को लेकर सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्यस्तरीय पर चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का समापन 28 जनवरी को किया जाएगा। मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी विजेता को पांच लाख की धनराशि दी जाएगी। आर्य ने बताया कि सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को दो लाख और विधानसभा ट्रॉफी जीतने वाली टीम को एक लाख रूपये की नकद इनाम दिया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर खिलाड़ी को एक लाख की अतिरिक्त इनाम की राशि दी जाएगी। अब तक एक लाख 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 दिसंबर तक होगा। खेलमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तैराकी की स्पर्धा अलग से आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *