पौड़ी में नर-भक्षी गुलदार ढेर
पौड़ी। जनपद के गजेल्ड (गजल्ड) गांव में पिछले कुछ समय से खौफ का पर्याय बने नर-भक्षी गुलदार को वन विभाग की विशेष शिकारियों की टीम ने ढेर कर दिया है। आपको बता दे कि गढ़वाल वन प्रभाग की छह रेंजों में पिछले पांच वर्षों के दौरान गुलदार के हमलों में 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सबसे अधिक मौतें वर्ष 2022 में सात दर्ज की गईं, जबकि 2021 में 25 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2023 में गुलदार के हमलों की घटनाएं सबसे कम रहीं, जिसमें केवल एक व्यक्ति की मौत हुई। वन विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक गुलदार के हमले से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग घायल हुए हैं।
