लालकुंआ नगर पंचायत मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
नैनीताल। जिले के लालकुंआ नगर पंचायत को देशभर में चलाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय आवास एवं नगर विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नगर पंचायत लालकुआं को श्रेष्ठ कूड़ा निस्तारण और बेहतर स्वच्छता प्रबंधन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नगर पंचायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि लालकुआं को यह गौरवपूर्ण सम्मान जनभागीदारी, नवाचार, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। इस उपलब्धि के पीछे नगर पंचायत प्रशासन की दूरदर्शिता और टीमवर्क का विशेष योगदान रहा है।
