Mon. May 4th, 2026

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

logo

देहरादून। पैठाणी-चौरीखाल मोटर मार्ग पर मलुंड के पास देवखोली के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक यूपी के बिजनौर निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार आठ अन्य लोग घायल हो गए। पैठाणी थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान सरिता देवी, सोनाक्षी, सोनिया, आरती, आरुषी, पारू देवी, सुनंदा और अनिकेत के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पैठाणी ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मौके पर राहत व बचाव कार्य किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *