Sun. May 3rd, 2026

फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ

logo

उत्त्तरकाशी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी में प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। वहां पर महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से स्थानीय उत्पाद बनाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने बड़ेथी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जय मां कुटेटी स्वयं सहायता समूह कामदा की ओर से संचालित यूनिट में स्थानीय उत्पादों से उत्पाद बनाए जा रहे हैं। सीडीओ ने मरगांव के समीप 11 स्वयं सहायता समूह के साझा प्रयास से बनाए गए आम के बगीचे का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके सरंक्षण के लिए पानी के साथ ही मनरेगा से योजनाओं से कार्य किया जाएगा। वहीं बगीचे के समीप खाली पड़ी भूमि पर सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *