Sun. May 3rd, 2026

छह हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था

logo

देहरादून। इस वर्ष चारधाम पूरे यात्रा मार्गों पर छह हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए पहली बार रेंज कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। चारधाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप और यातायात निदेशक एनएस नपलच्याल ने संयुक्त रूप सेे पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पहली बार चारधाम यात्रा मार्ग को सुपर 15 जोन, 41 जोन और 137 सेक्टर में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर का क्षेत्र 10 किलोमीटर रहेगा और यहां पर पुलिसकर्मी 24 घंटे गश्त और अन्य ड्यूटी करेंगे। बताया कि पूरे यात्रा मार्ग पर छह हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए पहली बार रेंज कार्यालय में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इसकी कमान देहरादून के पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून लोकजीत सिंह संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *