Wed. Jun 24th, 2026

वन विभाग की गश्ती टीम को बाघ का शव मिला

logo

देहरादून। रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के कंपार्टमेंट 6 में वन विभाग की गश्ती टीम को एक बाघ का शव मिला, शव को देखते ही टीम ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी, सूचना मिलने के बाद मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी और वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा पहुंचे,अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि टस्कर हाथी और बाघ के बीच आपसी संघर्ष हुआ था, जिसमें हाथी ने बाघ को कुचलकर मार दिया,अधिकारियों ने पुष्टि की कि मृत बाघिन की उम्र लगभग चार वर्ष थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *