Sun. May 3rd, 2026

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने पर चर्चा

देहरादून। नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद को नशे की प्रवृतियों से दूर रखने एवं नशा मुक्त बनाने के संबंध में एक बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता कलेक्टरेट में आयोजित की गई। बैठक में बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के खोलने एवं उसके संचालन के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।
विदित हो कि बेस अस्पताल में संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट के द्वारा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलना प्रस्तावित है। इस केंद्र के खोलने से अल्मोड़ा के नशाग्रस्त लोगों को नशे से छुटकारा दिलाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द संचालन की शर्तें एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं ।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधितों को निर्देश दिए कि नशा मुक्ति केंद्र के संबंध में जिस विभाग के जो कार्य होंगे वह जल्द से जल्द पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि उक्त संस्था से एमओयू आदि भी जल्द कर लिया जाए ताकि माह अप्रैल में इसका संचालन किया जा सके। बैठक में संस्था एवं विभागों के कार्यों एवं दायित्वों आदि को लेकर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *