Mon. Oct 26th, 2026

स्वाथ्य विभाग ने रुद्रप्रयाग जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया

logo

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया है। ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रुद्रप्रयाग में 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान चलाया गया। जिसके तहत टीबी मुक्त अभियान में विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए रुद्रप्रयाग को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *