Tue. Mar 10th, 2026

सतपुली नगर पंचायत में कांग्रेस की हुई एकतरफा जीत

समाचार इंडिया/देहरादून। उत्तराखंड नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं के चेहरे खिल गए है। सतपुली नगर पंचायत में भाजपा का सफाया हो गया है। सभी वार्ड सदस्य व पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। नगर पंचायत सतपुली के चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने भाजपा प्रत्याशी को हराया। वार्डों में भी कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी अमित रावत, वार्ड 2 से चंद्र मोहन, वार्ड 3 से दीपिका और वार्ड 4 से रिंकी रावत ने भाजपा प्रत्याशियों को हरा कर जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *