Sat. May 2nd, 2026

ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के पोस्टर का लोकार्पण

logo

बागेश्वर।  सरयू—गोमती के संगम पर आयोजित होने वाले उत्तराखंड के प्रसिद्व उत्तरायणी मेले का आज पोस्टर विमोचन एवं टीजर का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। हर बार की तरह इस बार भी उत्तरायणी मेला भव्य होगा। मेले का शुभारंभ 13 जनवरी को तहसील परिसर से झांकी के साथ होगा। उत्तरायणी मेले के पोस्टर विमोचन के मौके पर जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। मेले के शुभारंभ पर निकलने वाली झांकी में विभिन्न स्कूलों के अलावा पारम्परिक पोशाक में सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। झांकी में आर्मी बैड भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तरायणी मेले में स्कूली बच्चों के साथ ही स्थानीय कलाकार भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेले में बैटमिंटन, बालीबाल, दंगल के साथ ही रैम्प शो प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि रैम्प शो कार्यक्रम में कुमाऊनी,गढ़वाली जौनसार की पारम्परिक परिधानों के साथ ही स्थानीय पारम्परिक परिधानों का भी रैम्प शो कार्यक्रम होगा। जिलाधिकारी के कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता भी लगी है। जिसका पालन भी सख्ती से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *